Skip to main content

Dhurandhar Box Office Collection: 250 करोड़ कमाने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर' कहलाएगी फ्लॉप, हिट होने के लिए कमाने होंगे इतनी करोड़

 Dhurandhar Box Office Collection: 250 करोड़ कमाने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर' कहलाएगी फ्लॉप, हिट होने के लिए कमाने होंगे इतनी करोड़

Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' दर्शकों में जोश भर रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

नई दिल्ली:

Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' दर्शकों में जोश भर रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर 18 नवंबर को लॉन्च हो चुका है, जिसमें रणवीर का इंटेंस एक्शन अवतार देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं. लेकिन इस फिल्म की असली हाइलाइट है इसका मासिव बजट है, जो बॉलीवुड के महंगे प्रोजेक्ट्स में शुमार हो गया है. ऐसे में देखा जाएगा तो रणवीर सिंह की यह फिल्म 250 करोड़ रुपये कमाने के बावजूद हिट नहीं कहलाएगी. 

ये भी पढ़ें: हनी रोज है इस एक्ट्रेस का नाम, 6 दिसंबर को करेगी रणवीर सिंह की नींद हराम, देखें फिल्म का धांसू ट्रेलर

कितना है 'धुरंधर' का बजट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर' का कुल बजट करीब 280 करोड़ रुपये है. इसमें से 250 करोड़ निर्माण पर खर्च हुए हैं, जबकि 30 करोड़ प्रमोशन और मार्केटिंग पर लगे हैं. 'धुरंधर' का निर्देशन उरी' जैसी हिट फिल्म बनाने वाले आदित्य धर कर रहे हैं. रियल-लाइफ इवेंट्स से प्रेरित यह स्टोरी एक सीक्रेट एजेंट के दशकों लंबी मिशन पर आधारित है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का तड़का है.

धुरंधर' को हिट होने के लिए कमाने होंगे कितने करोड़

बताया जा रहा है कि 'धुरंधर' के बजट का बड़ा हिस्सा स्टारकास्ट की फीस पर गया है. रणवीर सिंह ने अपने रोल के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वहीं संजय दत्त ने 10 करोड़ लिए, आर माधवन को 9 करोड़, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना ने 3-3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वहीं सारा अर्जुन को 50 लाख का भुगतान हुआ. कुल मिलाकर, कास्ट की फीस अकेले 75 करोड़ से ऊपर पहुंच गई, जो बजट का 27 प्रतिशत है. हालांकि फीस और बजट को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में देखा जाए की रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को बॉक्स ऑफिस पर करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी, जिसके बाद यह फिल्म हिट कहलाएगी. 

Comments

Popular posts from this blog

Client budgate VS CLIENT EXPANSION

 

Shree hemant soren coming lohardaga t20 worldcup

 

NCC DIWAS 2025

  एनसीसी दिवस 2025: 20 हज़ार कैडेटों से लेकर दुनिया के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन तक। राष्ट्रीय कैडेट कोर आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है एनसीसी दिवस 2025: आज का दिन भारत के युवाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? एनसीसी 23 नवंबर, 2025 को अपना 78वाँ स्थापना दिवस मनाएगा। एनसीसी का जन्म स्वतंत्रता के बाद के भारत में एक आवश्यकता के रूप में हुआ था। आज, यह दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है, जो भारत के 780 जिलों में से 713 जिलों में फैला हुआ है। लाखों स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए, यह अनुशासन, नेतृत्व और रक्षा क्षेत्र में एक संभावित करियर का प्रवेश द्वार है। यह सिर्फ़ एक वर्दी नहीं है; यह एक लॉन्चपैड है। 1948 में जन्मे: एनसीसी की प्रेरणादायक कहानी एचएन कुंजरू ने एक समिति का नेतृत्व किया जिसने राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के प्रशिक्षण की परिकल्पना की थी। राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम 16 ​​अप्रैल, 1948 को पारित हुआ; आधिकारिक संचालन 15 जुलाई, 1948 को शुरू हुआ। ब्रिगेडियर एमएल रावत, जिन्हें प्यार से एनसीसी का जनक कहा जाता है, ने इसके चरित्र को आकार दिया। तत्कालीन रक्षा मंत्री सरद...